Media24Media.com: CG NEWS : डायल-112 के आरक्षक पर हमला, शराबी युवक ने डंडे से सिर पर किया वार, सिम्स में भर्ती

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : डायल-112 के आरक्षक पर हमला, शराबी युवक ने डंडे से सिर पर किया वार, सिम्स में भर्ती

Document Thumbnail

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, Chhattisgarh Police के आरक्षक मोरज सिंह (बैच नंबर 788) डायल-112 टीम में तैनात हैं। देर रात कुदुदंड इलाके में सागर छात्रवानी नामक युवक अपने पिता मुन्ना छात्रवानी के साथ घरेलू विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान शराब के नशे में धुत आरोपी सागर छात्रवानी की पुलिसकर्मियों से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पास रखे डंडे से आरक्षक मोरज सिंह पर हमला कर दिया। हमले में आरक्षक के सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद घायल आरक्षक को तत्काल Chhattisgarh Institute of Medical Sciences (सिम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक की घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.