Media24Media.com: निर्माणाधीन स्कूल के पास चल रहा था चिट्टे का कारोबार, युवती गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

निर्माणाधीन स्कूल के पास चल रहा था चिट्टे का कारोबार, युवती गिरफ्तार

Document Thumbnail

 भिलाई। नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत का चिट्टा (हेरोइन), नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान राजविंदर कौर (25 वर्ष) निवासी एलआईजी-312, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को 8 जून को सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल के पास एक महिला अवैध रूप से चिट्टा रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

बताए गए स्थान पर पुलिस ने संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। महिला आरक्षक की उपस्थिति में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 49.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

नकदी और मोबाइल भी जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 1,000 रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया। पुलिस के अनुसार बरामद चिट्टे की अनुमानित कीमत 9 लाख 96 हजार रुपये है। नकदी और मोबाइल सहित जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 9 लाख 97 हजार 300 रुपये आंकी गई है।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि इससे पहले पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के एक अन्य मामले में करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। उस मामले में आरोपी महिला रज्जो कौर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.