Media24Media.com: CG NEWS : घर के भीतर मिले महिला और पुरुष के शव, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : घर के भीतर मिले महिला और पुरुष के शव, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Document Thumbnail

 लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुड़िया वन परिक्षेत्र के पटपरहा गांव में एक महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय संतराम बैगा का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं 40 वर्षीय रामकली का शव भी उसी मकान के अंदर बरामद किया गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

महिला की मौत के कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जांच में महिला की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विभिन्न बिंदुओं पर जांच

स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने पर खुड़िया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के कारणों तथा पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.