Media24Media.com: अंबेडकर अस्पताल में फिर चोरी की वारदात, इलाजरत मरीज के परिजन के बैग से 50 हजार रुपये गायब

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अंबेडकर अस्पताल में फिर चोरी की वारदात, इलाजरत मरीज के परिजन के बैग से 50 हजार रुपये गायब

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में इलाज के लिए आई एक महिला के बैग से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी, जो फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने उसके बैग से 50 हजार रुपये नकद पार कर दिए। घटना के बाद महिला अस्पताल चौकी पहुंची, जहां वह रोते-बिलखते हुए शिकायत दर्ज कराती नजर आई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अस्पताल परिसर में निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों और पुलिस चौकी की मौजूदगी के बावजूद हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। परिजनों का कहना है कि इतनी सुरक्षा के बीच इस तरह की वारदात होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अस्पताल परिसर में चोरी और लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ महीने पहले एक मरीज के परिजन से लूट की वारदात हुई थी, जबकि पिछले वर्ष भी एक अन्य परिजन का पर्स अस्पताल के भीतर चोरी हो गया था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.