Media24Media.com: #अंबेडकर अस्पताल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #अंबेडकर अस्पताल. Show all posts
Showing posts with label #अंबेडकर अस्पताल. Show all posts

अंबेडकर अस्पताल में फिर चोरी की वारदात, इलाजरत मरीज के परिजन के बैग से 50 हजार रुपये गायब

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में इलाज के लिए आई एक महिला के बैग से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी, जो फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने उसके बैग से 50 हजार रुपये नकद पार कर दिए। घटना के बाद महिला अस्पताल चौकी पहुंची, जहां वह रोते-बिलखते हुए शिकायत दर्ज कराती नजर आई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अस्पताल परिसर में निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों और पुलिस चौकी की मौजूदगी के बावजूद हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। परिजनों का कहना है कि इतनी सुरक्षा के बीच इस तरह की वारदात होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अस्पताल परिसर में चोरी और लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ महीने पहले एक मरीज के परिजन से लूट की वारदात हुई थी, जबकि पिछले वर्ष भी एक अन्य परिजन का पर्स अस्पताल के भीतर चोरी हो गया था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके।

राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल पायेगा नया स्वरूप: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नया रायपुर स्थित मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और राज्य की निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक कर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल के जीर्णोद्धार, नए निर्माण कार्य और 700 बेड के एकीकृत अस्पताल के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की।


बैठक में मंत्री जायसवाल ने क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, चिकित्सा छात्रों के हॉस्टल और सिकल सेल संस्थान के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी।


इसके साथ ही, अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम के निर्माण और सुधार कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन के मद्देनजर आवश्यक कदम तुरंत उठाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग राज्य के सबसे बड़े अस्पताल को जल्द ही एक नए और आधुनिक स्वरूप में सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत, सीजीएमएससी प्रबंध संचालक रितेश अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज रायपुर के डीन डॉ विवेक चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ संतोष सोनकर, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RAIPUR : मीडियाकर्मियों से मारपीट, आधे सिर मुंडवाकर निकाला गया बाउंसरों का जुलूस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में न्यूज कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों से मारपीट करने वाले बाउंसरों को गंजा कर जुलूस निकाला गया। रिपोर्टर्स रायपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल शख्स से जुड़ी रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। रिपोर्टर को न्यूज बनाने से रोकने के लिए बाउंसर हाथापाई पर उतर आए। वहीं पुलिस में शिकायत के बाद कोई कार्रवाई न होता देख पत्रकारों ने देर रात मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव कर दिया था। इस मामले में तीन बाउंसर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के आधे सिर मुंडवाकर जुलूस भी निकाला।


क्या है पूरा मामला?

मेकाहारा अस्पताल में चाकूबाजी की घटना की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकारों को बाउंसरों ने रोक दिया। इसी दौरान सुरक्षा एजेंसी का संचालक वसीम पिस्तौल लेकर अस्पताल पहुंचा और अपने तीन बाउंसरों के साथ मिलकर पत्रकारों को धमकाने लगा। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में वसीम ने महिला सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल गेट से हटाकर पत्रकारों की ओर धकेलना शुरू कर दिया। घटना के विरोध में पत्रकारों ने मौके पर प्रदर्शन शुरू किया। तीन घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर दिया।

पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी की खबर मिलते ही रायपुर प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार एकजुट हुए और कार्रवाई की मांग की थी। वहीं कार्रवाई नहीं होता देख देर रात बड़ी संख्या में पत्रकार सीएम हाउस के सामने एकत्रित हुए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। वहीं प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अस्पताल के अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत की।

पत्रकारों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की सुरक्षा में लगे बाउंसरों का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इन्हीं बाउंसरों की मौजूदगी में अस्पताल परिसर में बच्चा चोरी, मरीजों के मोबाइल और वाहनों की चोरी समेत कई घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के साथ बदसलूकी की शिकायतें भी लगातार मिलती रही हैं।

 मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

घटना के बाद अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और पत्रकारों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में लगी एजेंसी “कॉल मी सर्विस” का टेंडर रद्द करने की सिफारिश सरकार से की जाएगी।

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फोन पर बातचीत की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पत्रकारों को इस तरह से धमकाने वाले लोगों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा, इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद देर रात पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन को स्थगित किया.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.