Media24Media.com: CG NEWS : नीचे आइसक्रीम शॉप, ऊपर लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट; पुलिस की रेड में 3 युवतियां समेत 6 लोग पकड़े गए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : नीचे आइसक्रीम शॉप, ऊपर लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट; पुलिस की रेड में 3 युवतियां समेत 6 लोग पकड़े गए

Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने शहर के इंद्रा मार्केट स्थित Jalaram Lodge में छापेमार कार्रवाई कर 3 युवतियों और 3 ग्राहकों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ जारी है।


मामला Kotwali Police Station Durg क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जिस परिसर में कार्रवाई की गई, उसके नीचे मिठाई दुकान और आइसक्रीम शॉप संचालित थी, जबकि ऊपर बने लॉज में अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास के लोगों को इस गतिविधि की पहले से जानकारी थी।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस की टीम तीन वाहनों में इंद्रा मार्केट पहुंची। इसके बाद जलाराम लॉज को चारों ओर से घेरकर जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की और मौके से अन्य अहम सबूत भी जुटाए। देर शाम तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यहां हर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता था। केवल पुराने और पहचान वाले ग्राहकों को ही अंदर आने की अनुमति थी। जिन लोगों के मोबाइल नंबर पहले से दर्ज रहते थे, उन्हें ही एंट्री मिलती थी। इससे अंदेशा है कि पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसे जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। साथ ही दुकान संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह कारोबार कब से संचालित हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एसीसीयू (ACCU) और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.