Media24Media.com: दोस्ती के नाम पर बड़ा खेल! iPhone, AC और LED TV फाइनेंस कराकर किस्तें बंद, आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दोस्ती के नाम पर बड़ा खेल! iPhone, AC और LED TV फाइनेंस कराकर किस्तें बंद, आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 भिलाई। दुर्ग जिले में दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराने और बाद में किस्तें जमा न करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने परिचित के नाम पर iPhone सहित कई सामान फाइनेंस कराए और बाद में भुगतान बंद कर दिया। इस धोखाधड़ी से पीड़ित को डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला Supela Police Station क्षेत्र का है।


पुलिस के अनुसार, घटना फरवरी 2025 की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका परिचित शेखर देशमुख अपने साथी अनुराग देशमुख के साथ आकाशगंगा स्थित अंश मोबाइल दुकान पहुंचा था। वहां शिकायतकर्ता के नाम पर Bajaj Finance के जरिए एक iPhone फाइनेंस कराया गया।

फाइनेंस प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी मोबाइल लेकर चला गया। शुरुआत में कुछ समय तक किस्तों का भुगतान नियमित रूप से किया गया, जिससे किसी को कोई संदेह नहीं हुआ।

इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता के नाम पर मोबाइल, AC और LED TV जैसे कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी फाइनेंस करा लिए। ये सामान अलग-अलग दुकानों से खरीदे गए थे, जिनमें अंश मोबाइल, एवन इलेक्ट्रॉनिक्स, Reliance Digital समेत अन्य दुकानें शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शुरुआती महीनों में किस्त की रकम शिकायतकर्ता के बैंक खाते में जमा कर देता था। उसी राशि से फाइनेंस कंपनियों की EMI कटती रही, इसलिए पीड़ित को तुरंत धोखाधड़ी की जानकारी नहीं हो सकी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने किस्तें जमा करना बंद कर दिया और शिकायतकर्ता के खाते से रकम कटने लगी। इसके बाद पीड़ित को पूरे फर्जीवाड़े का पता चला।

किस्तों का भुगतान रुकने से फाइनेंस कंपनियों का बकाया लगातार बढ़ता गया। जांच में पता चला कि अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों का कुल 1 लाख 73 हजार 513 रुपये बकाया हो गया, जबकि शिकायतकर्ता के खाते से करीब 16 हजार रुपये भी कट चुके हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.