Media24Media.com: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग के बीच युवक की हत्या, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग के बीच युवक की हत्या, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Document Thumbnail

 कवर्धा। कबीरधाम जिले में युवक की हत्या के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, अश्लील वीडियो के आधार पर कथित ब्लैकमेलिंग और दबाव से परेशान एक महिला ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद शव को बोरी में भरकर दूसरे स्थान पर फेंक दिया गया था। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के मुताबिक, चौकी पोंडी क्षेत्र के ग्राम बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा 28 मई की रात से लापता था। परिजनों ने अगले दिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दौरान थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम सोंढा में एक बोरी के भीतर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल और उसकी अंतिम लोकेशन की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि घटना से पहले उसकी लगातार बातचीत मंदाकिनी वर्मा नामक महिला से हो रही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार, महिला ने पूछताछ में बताया कि मृतक उसके निजी वीडियो के आधार पर उसे कथित रूप से ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर लगातार दबाव बनाता था। घटना वाली रात भी उसने महिला को मिलने के लिए कहा था।

महिला के बयान के अनुसार, इसी दौरान युवक को घर बुलाया गया, जहां उस पर लोहे के पाना से हमला किया गया। बाद में महिला, उसके पति रामस्नेही वर्मा और देवर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर के जरिए दूसरे स्थान पर ले जाकर फेंक दिया गया।

पुलिस ने मामले में महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.