Media24Media.com: #युवक की हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #युवक की हत्या. Show all posts
Showing posts with label #युवक की हत्या. Show all posts

1500 रुपये के विवाद में खौफनाक कत्ल… 7 नाबालिगों ने युवक को काट डाला, शव कुएं में फेंका

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले के Durg में दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में महज 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर सात नाबालिगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले पत्थर से हमला किया, फिर टाइल्स कटर से शरीर पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को 30 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने सभी सातों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।


कुएं में मिला लहूलुहान शव

पुलिस को शक्ति नगर स्थित पशु आहार किसान राइस मिल परिसर में एक कुएं से शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने करीब 30 फीट गहरे कुएं से युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय यशवंत सारथी उर्फ टिंगू के रूप में हुई, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।

पत्थर से हमला, फिर टाइल्स कटर से किए कई वार

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले यशवंत के सिर पर भारी पत्थर से हमला किया। इसके बाद टाइल्स काटने वाले कटर से उसके सीने, पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया गया।

1500 रुपये के उधार को लेकर रची हत्या की साजिश

पुलिस पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने हत्या करना कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी सभी टाइल्स लगाने का काम करते थे। यशवंत ने मुख्य आरोपी से 1500 रुपये उधार लिए थे, जिसे बार-बार मांगने के बावजूद वापस नहीं किया जा रहा था। इसी विवाद के बाद हत्या की साजिश रची गई।

फोन कर बुलाया, फिर उतार दिया मौत के घाट

योजना के तहत बुधवार रात आरोपियों ने यशवंत को फोन कर बुलाया। पैसे को लेकर बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद सातों नाबालिगों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।

हत्या में इस्तेमाल पत्थर और कटर बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर और टाइल्स कटर बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग के बीच युवक की हत्या, महिला समेत तीन गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 कवर्धा। कबीरधाम जिले में युवक की हत्या के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, अश्लील वीडियो के आधार पर कथित ब्लैकमेलिंग और दबाव से परेशान एक महिला ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद शव को बोरी में भरकर दूसरे स्थान पर फेंक दिया गया था। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के मुताबिक, चौकी पोंडी क्षेत्र के ग्राम बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा 28 मई की रात से लापता था। परिजनों ने अगले दिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दौरान थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम सोंढा में एक बोरी के भीतर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल और उसकी अंतिम लोकेशन की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि घटना से पहले उसकी लगातार बातचीत मंदाकिनी वर्मा नामक महिला से हो रही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार, महिला ने पूछताछ में बताया कि मृतक उसके निजी वीडियो के आधार पर उसे कथित रूप से ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर लगातार दबाव बनाता था। घटना वाली रात भी उसने महिला को मिलने के लिए कहा था।

महिला के बयान के अनुसार, इसी दौरान युवक को घर बुलाया गया, जहां उस पर लोहे के पाना से हमला किया गया। बाद में महिला, उसके पति रामस्नेही वर्मा और देवर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर के जरिए दूसरे स्थान पर ले जाकर फेंक दिया गया।

पुलिस ने मामले में महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

राजधानी में 100 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, दीपावली की रात मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में दीपावली की खुशियों के बीच हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में मंगलवार की देर रात मात्र 100 रुपये के विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ताहिर हुसैन के रूप में हुई है, जो पास की एक चिकन दुकान में काम करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


जुए के विवाद से शुरू हुआ था झगड़ा

जानकारी के मुताबिक रविवार रात ताहिर हुसैन अपने परिचितों सूरज यादव और मदन यादव के साथ जुआ खेल रहा था। खेल के दौरान 100 रुपये को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामूली विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आरोपी बदला लेने की ठान बैठे।

पत्नी के सामने बेरहमी से उतारा मौत के घाट

घटना के अगले दिन देर रात दोनों आरोपी ताहिर के घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाया। पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर पत्नी और परिवारजनों के सामने ही उसके सीने में कैंची घोंप दी। खून से लथपथ ताहिर को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों आरोपियों सूरज यादव और मदन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.