Media24Media.com: 7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? BRICS समिट में मोदी-पुतिन के साथ होगी अहम बैठक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? BRICS समिट में मोदी-पुतिन के साथ होगी अहम बैठक

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। भारत इस साल सितंबर में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित इस बड़े सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों ने भारत को अपनी संभावित भागीदारी की जानकारी दे दी है।


रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने भी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की पुष्टि की है। क्रेमलिन के अंतरराष्ट्रीय मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि पुतिन BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सम्मेलन के दौरान पुतिन और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है।

एक साल में दूसरी बार भारत आएंगे पुतिन

राष्ट्रपति पुतिन ने इससे पहले दिसंबर 2025 में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था। वहीं हाल ही में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी BRICS देशों की बैठक में शामिल होने नई दिल्ली आए थे।

SCO सम्मेलन में भी हो सकती है मुलाकात

BRICS सम्मेलन से पहले 31 अगस्त और 1 सितंबर को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के शामिल होने की संभावना है।

7 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का संभावित भारत दौरा काफी अहम माना जा रहा है। यदि उनका दौरा तय होता है तो वह करीब 7 साल बाद भारत आएंगे। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2019 में चेन्नई के मामल्लापुरम का दौरा किया था।

भारत इस समय BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और सितंबर में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

BRICS में अब 11 देश शामिल

BRICS दुनिया की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। शुरुआत में इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। बाद में इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इंडोनेशिया समेत कुल 11 देश शामिल हो चुके हैं।

यह समूह दुनिया की लगभग 49.5 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही वैश्विक GDP में करीब 40 प्रतिशत और विश्व व्यापार में लगभग 26 प्रतिशत हिस्सेदारी BRICS देशों की है।

 
 
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.