Media24Media.com: CG NEWS : नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

Document Thumbnail

 बलरामपुर। जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही गांव में नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, 5 और 6 वर्षीय दोनों बच्चे अपने साथियों के साथ गांव के पास स्थित नदी में नहाने गए थे। भीषण गर्मी के कारण बच्चे नदी में खेलते और नहाते समय अनजाने में गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूबने लगे।

साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल नदी में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों के शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे ग्राम पंचायत सबाग और भुताही के निवासी थे।

सूचना मिलने पर सामरी पाठ थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार को दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.