Media24Media.com: #दर्दनाक हादसे

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #दर्दनाक हादसे. Show all posts
Showing posts with label #दर्दनाक हादसे. Show all posts

CG NEWS : नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

No comments Document Thumbnail

 बलरामपुर। जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही गांव में नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, 5 और 6 वर्षीय दोनों बच्चे अपने साथियों के साथ गांव के पास स्थित नदी में नहाने गए थे। भीषण गर्मी के कारण बच्चे नदी में खेलते और नहाते समय अनजाने में गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूबने लगे।

साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल नदी में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों के शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे ग्राम पंचायत सबाग और भुताही के निवासी थे।

सूचना मिलने पर सामरी पाठ थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार को दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया गया।

तालाब बना काल: संतोष यादव की डूबकर मौत, दलदल में मिला शव

No comments Document Thumbnail

 भिलाई के कैंप-2 तालाब में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया, जहां नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। काफी तलाश के बाद उसका शव तालाब के बीच दलदली हिस्से में फंसा हुआ मिला।


यह घटना छावनी थाना क्षेत्र स्थित कैंप-2 तालाब की है। जानकारी के अनुसार, संतोष यादव (48 वर्ष), निवासी शारदा पारा, कैंप-2, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे रोज की तरह तालाब में नहाने गए थे। संतोष एक अच्छे तैराक माने जाते थे और अक्सर तालाब को एक छोर से दूसरे छोर तक पार कर लेते थे।

नहाते-नहाते वे तालाब के बीच तक पहुंच गए, लेकिन इसी दौरान अचानक डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर डीप डाइविंग टीम ने तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। चंद्रप्रताप जघेल, ओंकार, भानुप्रताप और राजकुमार यादव की टीम ने शाम करीब 7:30 बजे तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 7 बजे टीम दोबारा मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की गई।

करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 9:30 बजे संतोष यादव का शव तालाब के बीच दलदली हिस्से में धंसा हुआ मिला। टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

छावनी पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मरच्यूरी भेज दिया गया।

Chittoor Bus Accident: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

 Chittoor Bus Accident: आंध्र प्रदेश के चित्तूर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अल्लूरी सीताराम राजू जिले के चिंतूरु–मारेदुमिल्ली घाट रोड पर एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, बस में 35 यात्री, एक ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे। सभी तीर्थयात्रा पर निकले थे और भद्राचलम से अन्नावरम की ओर जा रहे थे। आधी रात के बाद बस घाट रोड पर तुलसीपाका के पास नौवें मील के पत्थर के नजदीक अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार से टकराई और गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि तीखे मोड़ पर ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह भयावह हादसा हुआ।

मोबाइल नेटवर्क नहीं, देर से मिली सूचना

घटना स्थल पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण मोबाइल नेटवर्क नहीं था, जिससे सूचना अधिकारियों तक पहुंचने में देरी हुई। जैसे ही जानकारी मिली, मोथुगुंटा प्रशासन और पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

सीएम नायडू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:

"अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के चिंतूर के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोग सदमे में हैं। कई लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। मैंने अधिकारियों से बात कर राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली है। उम्मीद है घायलों को बेहतर इलाज मिल रहा होगा।"

उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल राहत और सभी पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

रेल हादसा: पटरी पर सोना पड़ा भारी, दो मजदूरों की कटकर मौत, दो गंभीर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मजदूरी करने झारखंड से दल्लीराजहरा आए 2 मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। इस हादसे में 2 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन की है। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख है।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड से मजदूरी करने आए 11 युवक दल्लीराजहरा से पैदल चलते हुए कुसुमकसा की ओर जा रहे थे। देर रात तक पैदल चलने के कारण पांच मजदूर थककर रेलवे पटरी पर ही बैठ गए।

इसी बीच गहरी नींद में चले गए। सुबह करीब 4 बजे जब एक ट्रेन वहां से गुजरी, तो चार मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के समय मजदूरों के छह साथी आगे निकल चुके थे। इस तरह वे इस हादसे से बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच जारी
नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा चित्रा वर्मा ने बताया कि झारखंड से मजदूरी के लिए आए कुल 11 मजदूरों में से कुछ लोग थककर पटरी पर ही सो गए थे। ट्रेन की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत हो गई है। 2 घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में जारी है।उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.