Media24Media.com: अमेरिका ने भारत को लौटाए 14 मिलियन डॉलर मूल्य के 657 पुरावशेष

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अमेरिका ने भारत को लौटाए 14 मिलियन डॉलर मूल्य के 657 पुरावशेष

Document Thumbnail

 नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। अमेरिका ने भारत को लगभग 14 मिलियन डॉलर मूल्य के 657 प्राचीन पुरावशेष वापस लौटाए हैं। मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने इसकी घोषणा की। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय महावाणिज्यदूत राजलक्ष्मी कदम की उपस्थिति में इन कलाकृतियों को भारत को सौंपा गया।


इन पुरावशेषों की बरामदगी अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की कई जांचों के बाद संभव हो सकी। एल्विन ब्रैग ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को निशाना बनाने वाले तस्करी गिरोह बड़े पैमाने पर सक्रिय रहे हैं और 600 से अधिक कलाकृतियों की वापसी से यह स्पष्ट होता है। उन्होंने कहा कि चोरी की गई धरोहरों को भारत वापस लाने के लिए अभी और प्रयास किए जाने बाकी हैं।

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्यदूत बिनय प्रधान ने मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कार्यालय, अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निरंतर सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों की सतर्कता से सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण धरोहरों की बरामदगी और वापसी संभव हो सकी।

लौटाई गई वस्तुओं में दो मिलियन डॉलर मूल्य की कांस्य प्रतिमा ‘अवलोकितेश्वर’ भी शामिल है। यह प्रतिमा वर्ष 1939 में लक्ष्मण मंदिर परिसर के पास मिली थी और 1952 तक रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में सुरक्षित रखी गई थी। बाद में यह प्रतिमा चोरी हो गई और 1982 में अमेरिका तस्करी कर दी गई।

इसके अलावा, वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश के एक मंदिर से चोरी की गई नृत्यरत भगवान गणेश की बलुआ पत्थर की प्रतिमा भी लौटाई गई कलाकृतियों में शामिल है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.