Media24Media.com: BSP से करोड़ों के लोहे की चोरी का खुलासा, गोदाम में डंप होता था माल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BSP से करोड़ों के लोहे की चोरी का खुलासा, गोदाम में डंप होता था माल

Document Thumbnail

 रायपुर : दुर्ग जिले के अकलोरडीह गांव में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करोड़ों रुपये के लोहे की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा बरामद किया है। मौके पर लोहे का बड़ा जखीरा और भारी मशीनरी देखकर जांच टीम भी हैरान रह गई।


मामले के सामने आने के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बिना अंदरूनी मिलीभगत के इतनी बड़ी चोरी संभव नहीं थी।

गोदाम सील, भारी वाहन जब्त

भिलाई-3 थाना क्षेत्र के अकलोरडीह गांव में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है। साथ ही वहां खड़े करीब एक दर्जन भारी वाहनों को भी जब्त किया गया है। जब्त वाहनों में पोकलेन मशीन, बुलडोजर, ट्रक और चैन माउंटेन जैसी मशीनें शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि गोदाम का इस्तेमाल चोरी के लोहे को इकट्ठा करने और आगे सप्लाई करने के लिए किया जाता था।

संगठित नेटवर्क की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से संगठित तरीके से काम कर रहा था। चोरी का माल अकलोरडीह स्थित मोहम्मद सलीम के गोदाम में डंप किया जाता था, जहां से उसे अन्य जगहों पर खपाया जाता था।

आरोपी कथित तौर पर डस्ट परिवहन की आड़ में लोहे की चोरी को अंजाम देते थे। मामले में बीएसपी के कई स्तरों पर मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बीएसपी परिसर और आसपास करीब 400 सीसीटीवी कैमरे तथा 1200 से अधिक CISF जवानों की तैनाती के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में लोहा बाहर निकलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

अब तक 100 टन से अधिक संदिग्ध माल जब्त किया जा चुका है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मुख्य आरोपी फरार

मामले में मुख्य आरोपी संजय सिंह और गोदाम संचालक मोहम्मद सलीम फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.