Media24Media.com: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर फिर किए हमले

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर फिर किए हमले

Document Thumbnail

 वॉशिंगटन/तेहरान। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिकी सेना ने उन ठिकानों को निशाना बनाया, जिन्हें अमेरिकी बलों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री आवाजाही के लिए खतरा माना जा रहा था।


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि रातभर चले इन हमलों में ऐसे सैन्य बेस को टारगेट किया गया, जहां से ड्रोन गतिविधियां संचालित होने की आशंका थी। अमेरिका का दावा है कि ये ठिकाने होर्मुज स्ट्रेट में तैनात अमेरिकी सेनाओं और व्यावसायिक जहाजों के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।

कई ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, सेना ने चार ईरानी ड्रोन को बीच रास्ते में ही मार गिराया। वहीं, एक ऐसे सैन्य बेस पर भी हमला किया गया, जहां से पांचवें ड्रोन को लॉन्च करने की तैयारी चल रही थी। अमेरिकी सेना का कहना है कि इन ड्रोन्स की गतिविधियां संदिग्ध थीं और वे समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते थे।

बातचीत के बीच बढ़ी सैन्य कार्रवाई

यह सैन्य कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब पिछले तीन महीनों से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है। यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए हमलों के बाद शुरू हुआ था। युद्ध में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

अमेरिका ने बताया रक्षात्मक कदम

अमेरिका ने इन हमलों को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, 27 मई को किया गया यह दूसरा “रक्षात्मक हमला” था। उनका कहना है कि ईरानी सेना की ओर से आक्रामक गतिविधियों के संकेत मिलने के बाद कार्रवाई की गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ता तनाव वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बड़ा असर डाल सकता है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.