Media24Media.com: रोजगार मेले में PM मोदी ने 51 हजार से ज्यादा युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रोजगार मेले में PM मोदी ने 51 हजार से ज्यादा युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

Document Thumbnail

 रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रोजगार मेले के तहत देशभर के 51 हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।


रोजगार मेले के माध्यम से चयनित युवाओं की नियुक्ति भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की जाएगी। इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग समेत कई अन्य विभाग शामिल हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकारी भर्तियों को मिशन मोड में तेज गति से पूरा करने के उद्देश्य से रोजगार मेले की शुरुआत की गई थी, जो अब एक मजबूत पहल के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए लाखों युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी के अवसर मिले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है, जिससे निर्माण और संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से विस्तार कर रहा है और देश में करीब दो लाख पंजीकृत स्टार्टअप 21 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दे रहे हैं।

उन्होंने ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे नई अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और भारत एनिमेशन, डिजिटल मीडिया तथा कई आधुनिक क्षेत्रों में वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.