Media24Media.com: कल शराब खरीदने का नहीं मिलेगा मौका, जिले में ड्राई डे घोषित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कल शराब खरीदने का नहीं मिलेगा मौका, जिले में ड्राई डे घोषित

Document Thumbnail

 गरियाबंद। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत करकरा में सरपंच पद के उपचुनाव को देखते हुए संबंधित क्षेत्र में शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने जारी आदेश में खड़मा स्थित विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान को मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश के तहत निर्धारित अवधि में शराब की बिक्री, वितरण और परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदाताओं को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

जिला प्रशासन ने आबकारी विभाग और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.