Media24Media.com: गरियाबंद सर्किट हाउस में आग से हड़कंप, स्टोर रूम का सामान जलकर खाक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गरियाबंद सर्किट हाउस में आग से हड़कंप, स्टोर रूम का सामान जलकर खाक

Document Thumbnail

 गरियाबंद। जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आज रविवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 6:30 बजे परिसर से धुआं उठता देख कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने स्टोर रूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया।


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में स्टोर रूम में रखा फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन सहित अन्य उपयोगी सामग्री जलकर राख हो गई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करने के साथ तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

गनीमत रही कि घटना के समय सर्किट हाउस में ठहरे सभी लोग सुरक्षित थे और समय रहते बाहर निकल आए। आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.