Media24Media.com: दो साल पहले लापता महिला की हत्या का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दो साल पहले लापता महिला की हत्या का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार

Document Thumbnail

 दंतेवाड़ा। जिले में दो वर्ष पहले लापता हुई महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतका के परिचित व्यक्ति की दूसरी पत्नी और उसकी रिश्तेदार शामिल हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


मामले का खुलासा लापता लोगों की तलाश अभियान के दौरान हुआ। दंतेवाड़ा कोतवाली थाना प्रभारी Dhananjay Sinha ने बताया कि गुमशुदा रामदई कश्यप की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान 12 मई 2026 को परिजनों के बयान और कॉल डिटेल खंगाले गए। इसमें पता चला कि रामदई की लगातार पांडु करटम से बातचीत होती थी और दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे।

इसके बाद 13 मई को ग्राम तोयलंका में ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जांच आगे बढ़ने पर 15 मई को रामबती करटम से पूछताछ में हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, रामदई कश्यप का कमली करटम के पति से नजदीकी संबंध था, जिससे कमली नाराज रहती थी। इसी वजह से उसने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को पैसे देकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत कमली ने अपने पति की पहली पत्नी की बेटी लक्ष्मी करटम को दंतेवाड़ा भेजा और रात में फोन कर रामदई के घर में मौजूद होने की जानकारी ली।

आरोप है कि इसके बाद हुंगाराम पिकअप वाहन से दंतेवाड़ा पहुंचा और घर में घुसकर रामदई कश्यप का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को देर रात पिकअप वाहन में रखकर तोयलंका के नाले किनारे दफना दिया गया।
पुलिस ने कमली करटम की निशानदेही पर दंडाधिकारी गरिमा प्रधान और फोरेंसिक विशेषज्ञ वसीम अकरम की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया। मौके से सफेद प्लास्टिक बोरी में मानव कंकाल बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने 21 मई 2026 को लक्ष्मी नाग और कमली करटम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.