Media24Media.com: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 23 से 28 मई तक प्रभावित रह सकती हैं बैंक सेवाएं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 23 से 28 मई तक प्रभावित रह सकती हैं बैंक सेवाएं

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। State Bank of India (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। यदि आपको बैंक शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो उसे 22 मई तक पूरा कर लें। दरअसल, 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंक शाखाओं में लगातार छह दिन तक कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है।


जानकारी के मुताबिक, चौथे शनिवार, रविवार, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की छुट्टियों के चलते कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। इसका असर कैश जमा, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट समेत अन्य शाखा आधारित सेवाओं पर पड़ सकता है।

ऐसे प्रभावित रहेगा कामकाज

23 मई को महीने का चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 और 26 मई को ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है।
वहीं 27 और 28 मई को बकरीद के अवसर पर विभिन्न राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। जम्मू-कश्मीर समेत कुछ राज्यों में दोनों दिन अवकाश घोषित किया गया है।

कर्मचारियों की क्या हैं मांगें?

SBI कर्मचारियों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की है। इनमें नई भर्ती, आउटसोर्सिंग पर रोक, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, मेडिकल सुविधाओं में सुधार और पेंशन संबंधी मांगें प्रमुख हैं।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि शाखाओं में लगातार स्टाफ की कमी बनी हुई है, जबकि कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा बीमा और अन्य बैंकिंग प्रोडक्ट बेचने का दबाव भी कर्मचारियों पर बढ़ रहा है।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहकों को नकद लेनदेन, चेक जमा और अन्य जरूरी शाखा संबंधी काम पहले ही निपटा लेने चाहिए। हालांकि, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की संभावना है।
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.