Media24Media.com: CG NEWS : सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

Document Thumbnail

 बालोद जिले में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित फुटबॉल ग्राउंड के पास दास पान ठेला के सामने निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे तीन मजदूर नाली में दब गए। हादसे में तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला मजदूर भी शामिल है।


जानकारी के अनुसार, Bhilai Steel Plant की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत इलाके में खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी और चेन माउंट मशीन की मदद से खुदाई की जा रही थी, तभी अचानक मिट्टी भरभराकर धंस गई और वहां कार्य कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्य शुरू कराया गया।
प्राथमिक तौर पर हादसे के पीछे निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, Bhojraj Nag भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.