Media24Media.com: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के X अकाउंट पर बड़ा एक्शन, भारत में हुआ बंद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के X अकाउंट पर बड़ा एक्शन, भारत में हुआ बंद

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के एक बयान के विरोध में शुरू हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस ऑनलाइन अभियान की काफी चर्चा हो रही थी।


पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दावा किया कि पहले अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहने के बाद इसे बंद कर दिया गया। एक्स पर अकाउंट खोलने पर अब “लीगल डिमांड के चलते यह अकाउंट विदहेल्ड किया गया है” संदेश दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि CJP के एक्स पर 1.6 लाख से अधिक फॉलोवर्स थे, जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 13 मिलियन के पार पहुंच गई है।

कैसे शुरू हुआ अभियान?

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से यह ऑनलाइन कैंपेन 16 मई को शुरू हुआ था। दरअसल, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कथित तौर पर कुछ बेरोजगार युवाओं के रवैये को लेकर “कॉकरोच” शब्द का इस्तेमाल किया था।

इसी बयान के विरोध में अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा, “क्या हो अगर सारे कॉकरोच इकट्ठा हो जाएं?” इसके बाद देखते ही देखते ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से ऑनलाइन कैंपेन वायरल हो गया और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ने लगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब छह लाख लोगों ने इस अभियान के लिए खुद को रजिस्टर किया है। सोशल मीडिया पर इसके फॉलोअर्स की सूची में कई नेता और सेलिब्रिटीज के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

वे पेशे से एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट हैं और राजनीतिक दलों के लिए डिजिटल रणनीति तैयार करने का काम करते हैं।

CJP की प्रमुख मांगें

कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट भी लाइव है और पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। इसमें कई प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें-

  • चीफ जस्टिस को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा न भेजा जाए
  • सदन की सीटें बढ़ाए बिना महिलाओं को 50% आरक्षण मिले
  • दल बदलने वाले सांसदों और विधायकों के चुनाव लड़ने पर 20 साल का प्रतिबंध लगाया जाए

जैसी मांगें शामिल हैं।

 
 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.