Media24Media.com: महासमुंद- एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 77 किलो गांजा जब्त, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद- एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 77 किलो गांजा जब्त, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Document Thumbnail

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और कोमाखान पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस में छिपाकर ले जाए जा रहे 77 किलो अवैध गांजा को जब्त किया है। मामले में 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से महाराष्ट्र की ओर एक एंबुलेंस के जरिए गांजा की बड़ी खे भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने टेमरी जांच नाका पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान एंबुलेंस क्रमांक MH 13 CU 0707 और उसके आगे चल रही पायलटिंग कार क्रमांक MH 12 NB 5277 को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने एंबुलेंस में गांजा होने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 77 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश उर्फ अक्षय जाधव (27), लिंबाजी जाधव (33), धनंजय लोखंडे (25), प्रथमेश पिंगले (20) और अजय काले (25) शामिल हैं। सभी आरोपी महाराष्ट्र के धाराशिव और सोलापुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा के बालीगुडा क्षेत्र से गांजा लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस की नजरों से बचने के लिए तस्करों ने एंबुलेंस का इस्तेमाल किया था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 77 किलो गांजा, एक एंबुलेंस, एक पायलटिंग कार और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 50.45 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने पिछले चार महीनों में 84 मामलों में 6093 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है और 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बड़ी संख्या दूसरे राज्यों के तस्करों की है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क के सोर्स प्वाइंट, सप्लाई चेन और वित्तीय लिंक की जांच में जुटी हुई है, ताकि अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पूरा नेटवर्क उजागर किया जा सके।

 
 
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.