Media24Media.com: तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन तय! विजय कल लेंगे CM पद की शपथ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन तय! विजय कल लेंगे CM पद की शपथ

Document Thumbnail

 चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। टीवीके प्रमुख विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर से तीसरी बार मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों के मुताबिक, विजय को फिलहाल 118 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।


जानकारी के अनुसार, विजय शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि सरकार गठन से पहले सहयोगी दलों के साथ अंतिम दौर की बातचीत जारी है। वीसीके, एएमएमके और आईयूएमएल के एक विधायक से समर्थन को लेकर चर्चा चल रही है।

शुक्रवार शाम अभिनेता विजय के चेन्नई स्थित आवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी और “टीवीके-टीवीके” के नारे गूंजते रहे। पिछले चार दिनों से जारी राजनीतिक हलचल के बीच यह संकेत माना जा रहा है कि विजय सरकार गठन के लिए जरूरी बहुमत जुटाने में सफल हो सकते हैं।

वहीं, डीएमके गठबंधन में शामिल वामपंथी दल माकपा और भाकपा ने टीवीके सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। दोनों दलों ने कहा कि उनका फैसला राज्य में भाजपा को “पिछले दरवाजे से प्रवेश” करने से रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे टीवीके मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे और राज्य के अधिकारों के मुद्दे पर डीएमके के साथ बने रहेंगे।

 
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.