Media24Media.com: महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई CNG

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई CNG

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब सीएनजी ने भी आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश के कई शहरों में सीएनजी के दामों में फिर बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सीएनजी की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दी गई।


अब दिल्ली में सीएनजी ₹83.09 प्रति किलो की दर से मिलेगी। इससे पहले इसकी कीमत ₹81.09 प्रति किलो थी। लगातार बढ़ती कीमतों का असर सीधे आम लोगों और वाहन चालकों की जेब पर पड़ रहा है।

26 मई 2026 को विभिन्न शहरों में CNG के दाम

  • दिल्ली : ₹83.09 प्रति किलो
  • नोएडा : ₹91.70 प्रति किलो
  • गुरुग्राम : ₹84.12 प्रति किलो
  • गाजियाबाद : ₹102.90 प्रति किलो
  • फरीदाबाद : ₹90.30 प्रति किलो
  • मुंबई : ₹81.00 प्रति किलो
  • कोलकाता : ₹93.50 प्रति किलो
  • चेन्नई : ₹91.50 प्रति किलो
  • बेंगलुरु : ₹90.00 प्रति किलो
  • हैदराबाद : ₹97.00 प्रति किलो
  • अहमदाबाद : ₹82.25 प्रति किलो
  • पुणे : ₹92.50 प्रति किलो
  • सोनीपत : ₹86.60 प्रति किलो
  • करनाल : ₹85.43 प्रति किलो
  • लखनऊ : ₹95.75 प्रति किलो
  • आगरा : ₹95.75 प्रति किलो
  • मेरठ : ₹86.05 प्रति किलो
  • पटना : ₹87.90 प्रति किलो
  • इंदौर : ₹93.55 प्रति किलो
  • जयपुर : ₹90.91 प्रति किलो
  • सूरत : ₹82.95 प्रति किलो

11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

सीएनजी की कीमतों में मई महीने में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे पहले 23 मई को भी सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे। उस समय कीमत ₹80.09 से बढ़कर ₹81.09 प्रति किलो हो गई थी।

मई महीने में अब तक चार बार सीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

मुंबई में फिलहाल राहत

मुंबई में फिलहाल सीएनजी की कीमतों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यहां पिछले महीने 50 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद से कीमत ₹81 प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है।

 
 
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.