Media24Media.com: CG NEWS : मासूम की कब्र से सिर गायब होने का मामला, 3 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : मासूम की कब्र से सिर गायब होने का मामला, 3 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Document Thumbnail

 बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी चौकी के ग्राम माहुद-बी में तीन वर्षीय मासूम प्रिया साहू की कब्र से छेड़छाड़ और सिर गायब होने के मामले में तीन महीने बाद भी पुलिस को कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है। जांच में देरी और कथित लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।


ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की शिकायत तत्काल दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पर भी गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जानकारी लेने पर उन्हें धमकाया जाता है और उच्च अधिकारियों तक शिकायत नहीं पहुंचाने का दबाव बनाया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने चौकी प्रभारी को हटाने की मांग भी की।

गौरतलब है कि 14 फरवरी की रात सामने आई इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में कब्र खोदने पर मासूम बच्ची का सिर धड़ से गायब मिला था। घटनास्थल के आसपास तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

सोमवार को ग्राम पंचायत और ग्राम समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की मांग पर अड़ गए। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई।

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Monika Thakur ने बताया कि जांच को तेज करने के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामला अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से जुड़ा प्रतीत हो रहा है तथा आरोपियों तक जल्द पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

लगातार बढ़ती चिंता के बीच अब ग्रामीण पारंपरिक आस्था का सहारा लेते हुए ‘आंगा देव’ की पूजा और धार्मिक अनुष्ठान कराने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि गांव में फैले भय और असुरक्षा के माहौल को दूर किया जा सके।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.