Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, 16 मई से हीट वेव का अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, 16 मई से हीट वेव का अलर्ट

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार, तापमान बढ़ने के प्रभाव से 16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में ग्रीष्म लहर (हीट वेव) चलने की प्रबल संभावना है। खासकर दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

हालांकि बढ़ती गर्मी के बीच प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं रहेगा। स्थानीय मौसम प्रणालियों के असर से अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.