Media24Media.com: बंगाल में बीजेपी सरकार का आज शपथ ग्रहण, शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बंगाल में बीजेपी सरकार का आज शपथ ग्रहण, शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Document Thumbnail

 शुभेंदु अधिकारी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले भव्य समारोह में पहली बार राज्य में बीजेपी सरकार का गठन होगा। यह भी पहला मौका है जब ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किसी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है।


विशेष बात यह है कि समारोह का आयोजन कवि Rabindranath Tagore की 165वीं जयंती के दिन हो रहा है। कार्यक्रम में बंगाली संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।

पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शामिल होंगे। इसके अलावा बीजेपी और एनडीए शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। भाजपा सांसदों, विधायकों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रहेगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्यक्रम को देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड को करीब 35 सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक ब्लॉक की जिम्मेदारी IPS रैंक के अधिकारियों को सौंपी गई है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर Ajay Nanda खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक समारोह में करीब 40 वीवीआईपी मेहमान शामिल हो सकते हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। भाजपा समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ड्रोन से निगरानी, ट्रैफिक कंट्रोल लागू

ब्रिगेड परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। वहीं शहर में शनिवार सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक विशेष ट्रैफिक कंट्रोल लागू रहेगा। इस दौरान मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी, हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है।

पुलिस ने विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के आसपास पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगाया है। हालात के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था में अतिरिक्त बदलाव किए जा सकते हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.