Media24Media.com: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र पास

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र पास

Document Thumbnail

 CBSE 12th Result 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट CBSE Results और CBSE Result Portal पर जाकर देख सकते हैं।


रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इस वर्ष परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी दर्ज किया गया है।

सीबीएसई ने इस बार 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पहली बार ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) प्रणाली लागू की थी। इसके तहत कॉपियों की जांच पारंपरिक तरीके के बजाय डिजिटल माध्यम से की गई। माना जा रहा है कि इसी प्रक्रिया के कारण रिजल्ट जारी होने में कुछ देरी हुई।

वहीं, 10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले की तरह पारंपरिक तरीके से ही किया गया।

ऐसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट CBSE Results या CBSE Result Portal पर जाएं।
  • “CBSE Class 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • Submit पर क्लिक करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
 
 
 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.