Media24Media.com: मवेशी तस्करी का भंडाफोड़: जंगल में पेड़ों से बंधे मिले 28 पशु, मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मवेशी तस्करी का भंडाफोड़: जंगल में पेड़ों से बंधे मिले 28 पशु, मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर : कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सजगता से मवेशी तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जंगल से 28 मवेशियों को बरामद कर मुख्य आरोपी रहमद खान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


जानकारी के अनुसार, बतरा गांव के ग्रामीणों ने टावर मोहल्ला पाली निवासी विजय नेताम को जंगल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी थी। इसके बाद विजय नेताम ग्रामीणों के साथ भदरापारा क्षेत्र पहुंचे, जहां कुछ संदिग्ध लोग भाग निकले, जबकि पांच लोगों को मौके पर पकड़ लिया गया।

ग्रामीणों ने जंगल में 28 मवेशियों को पेड़ों से बंधा पाया। बताया जा रहा है कि पशुओं को लंबे समय से चारा और पानी नहीं दिया गया था, जिससे उनकी हालत खराब हो गई थी। सूचना मिलने पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मवेशियों को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, बरामद मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 84 हजार रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

ग्रामीणों को मिल रही धमकियां

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि फरार तस्करों और आरोपियों के परिजन फोन कर धमकियां दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में आईटी एक्ट के तहत भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में पहले भी मवेशी तस्करी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा है कि जंगल से लगे इलाकों में गश्त बढ़ाई जाएगी और रात के समय विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की अपील भी की गई है।
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.