Media24Media.com: बार के बाहर खूनी संघर्ष : युवक के गले में घुसाई बीयर बोतल, हालत गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बार के बाहर खूनी संघर्ष : युवक के गले में घुसाई बीयर बोतल, हालत गंभीर

Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब बार के बाहर देर रात मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। नशे में धुत दो गुटों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। हमलावरों ने एक युवक के गले पर बीयर की बोतल फोड़कर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।


घटना का खौफनाक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक दो चचेरे भाइयों की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक के जमीन पर गिरने के बाद भी हमलावर नहीं रुके और उस पर पत्थर से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घायलों की पहचान ज्ञानेश्वर साहू और उनके चचेरे भाई आशीष साहू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक पंजाब बार में शराब पीने गए थे। बार से बाहर निकलते ही अज्ञात युवकों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सुपेला थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने बीयर की बोतल और पत्थरों से जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.