Media24Media.com: #मुख्यमंत्री पद की शपथ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मुख्यमंत्री पद की शपथ. Show all posts
Showing posts with label #मुख्यमंत्री पद की शपथ. Show all posts

पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लंबे समय से परिवर्तन की प्रतीक्षा कर रही जनता की आशाओं को नई दिशा मिली और पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का सपना साकार हुआ।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोलकाता पहुंचकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री  सुवेंदु अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री  सुवेंदु अधिकारी सहित शपथ लेने वाले सभी मंत्रिपरिषद सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह जनादेश केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और नई कार्यसंस्कृति की स्थापना का जनसंकल्प है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की शक्ति से पश्चिम बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई सरकार के माध्यम से राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, किसानों को समृद्धि का नया मार्ग मिलेगा तथा मातृशक्ति को सशक्त और सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट विश्वास व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल एक नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगा। राज्य में माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, युवाओं को उनके सपनों के अनुरूप अवसर प्राप्त होंगे और पश्चिम बंगाल एक बार फिर सोनार बांग्ला की अवधारणा को साकार करेगा।

बंगाल में बीजेपी सरकार का आज शपथ ग्रहण, शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

No comments Document Thumbnail

 शुभेंदु अधिकारी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले भव्य समारोह में पहली बार राज्य में बीजेपी सरकार का गठन होगा। यह भी पहला मौका है जब ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किसी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है।


विशेष बात यह है कि समारोह का आयोजन कवि Rabindranath Tagore की 165वीं जयंती के दिन हो रहा है। कार्यक्रम में बंगाली संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।

पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शामिल होंगे। इसके अलावा बीजेपी और एनडीए शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। भाजपा सांसदों, विधायकों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रहेगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्यक्रम को देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड को करीब 35 सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक ब्लॉक की जिम्मेदारी IPS रैंक के अधिकारियों को सौंपी गई है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर Ajay Nanda खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक समारोह में करीब 40 वीवीआईपी मेहमान शामिल हो सकते हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। भाजपा समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ड्रोन से निगरानी, ट्रैफिक कंट्रोल लागू

ब्रिगेड परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। वहीं शहर में शनिवार सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक विशेष ट्रैफिक कंट्रोल लागू रहेगा। इस दौरान मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी, हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है।

पुलिस ने विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के आसपास पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगाया है। हालात के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था में अतिरिक्त बदलाव किए जा सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.