Media24Media.com: आत्मानंद स्कूलों की संविदा भर्ती पर रोक, अब केंद्रीकृत परीक्षा से होगा चयन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आत्मानंद स्कूलों की संविदा भर्ती पर रोक, अब केंद्रीकृत परीक्षा से होगा चयन

Document Thumbnail

 रायपुर, 30 मई। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया पर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जारी आदेश के अनुसार अब शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय पदों पर भर्ती केंद्रीकृत परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।


डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि आगे से भर्ती प्रक्रिया का संचालन संचालनालय स्तर पर किया जाएगा। केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित करने के बाद चयन सूची तैयार कर संबंधित जिलों को भेजी जाएगी। इसके चलते जिलास्तर पर संचालित की जा रही भर्ती प्रक्रिया फिलहाल स्थगित रहेगी।


सूत्रों के अनुसार, जिलेवार भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और पारदर्शिता को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को एकीकृत और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से केंद्रीकृत परीक्षा प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है।

डीपीआई के इस आदेश के बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। कई अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे थे। अब उनकी निगाहें संचालनालय द्वारा जारी किए जाने वाले नए परीक्षा कार्यक्रम और भर्ती कैलेंडर पर टिकी हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से संकेत मिले हैं कि जल्द ही केंद्रीकृत परीक्षा की रूपरेखा और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.