Media24Media.com: भारत-फ्रांस के बीच विज्ञान और अंतरिक्ष सहयोग होगा मजबूत, जितेंद्र सिंह और फिलिप बैप्टिस्ट की अहम बैठक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत-फ्रांस के बीच विज्ञान और अंतरिक्ष सहयोग होगा मजबूत, जितेंद्र सिंह और फिलिप बैप्टिस्ट की अहम बैठक

Document Thumbnail

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में भारत-फ्रांस के बीच विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते सहयोग की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान दोनों देशों ने अंतरिक्ष अनुसंधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल साइंस और समुद्री अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2026 को ‘इंडो-फ्रेंच ईयर ऑफ इनोवेशन’ घोषित किया गया है, जो दोनों देशों के लिए नई संभावनाओं का मार्ग खोलेगा।

उन्होंने ISRO और CNES के बीच लंबे समय से जारी सहयोग, मेघा-ट्रॉपिक्स, SARAL और TRISHNA जैसे संयुक्त मिशनों का भी उल्लेख किया। वहीं फ्रांस ने गगनयान मिशन में भारत को समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.