Media24Media.com: नक्सलियों की साजिश में 4 जवान शहीद, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नक्सलियों की साजिश में 4 जवान शहीद, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

Document Thumbnail

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ज़िला रिज़र्व गार्ड (DRG) के चार जवान IED विस्फोट में शहीद हो गए। रविवार को शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।


जानकारी के अनुसार, 2 मई को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में DRG की टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED का पता चला, जिसे निष्क्रिय करने की कार्रवाई की जा रही थी।

IED निष्क्रिय करते समय हुआ धमाका

IED को सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कांस्टेबल कृष्णा कोमरा और कांस्टेबल संजय गढपाले मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल परमानंद कोर्राम को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

रविवार को शहीद जवानों के पार्थिव शरीर नारायणपुर पुलिस लाइन में लाए गए, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीरों को उनके गृह ग्रामों के लिए रवाना किया गया।

इस घटना के बाद पूरे बस्तर क्षेत्र में शोक की लहर है। जवानों के बलिदान ने एक बार फिर सुरक्षा बलों की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को उजागर किया है।

 
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.