Media24Media.com: हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, पत्नी के सामने हुआ हादसा, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, पत्नी के सामने हुआ हादसा, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 मनेन्द्रगढ़। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और गंभीर घटना सामने आई है। जंगल में महुआ बिनने गए एक दंपति पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।


मृतक की पहचान प्रेमलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दंपति खोहरा बीट के जंगल में महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में प्रेमलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में हाथियों की लगातार मौजूदगी के बावजूद वन विभाग द्वारा समय पर न तो कोई चेतावनी जारी की जाती है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाते हैं।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि भी प्रदान की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहले से सतर्कता बरती जाती और सूचना दी जाती, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.