Media24Media.com: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता चुने गए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता चुने गए

Document Thumbnail

 पटना। सम्राट चौधरी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बैठक में विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे।


इधर, नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे। नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 14 अप्रैल 2026 को इस्तीफा देकर अपना कार्यकाल समाप्त किया। यह उनका दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल रहा।

सुबह से ही राज्य की सियासत में हलचल तेज रही। मुख्यमंत्री आवास पर संजय झा, विजय चौधरी और ललन सिंह पहुंचे थे। इसके बाद सम्राट चौधरी भी वहां पहुंचे। करीब आधे घंटे की बैठक के बाद सभी नेता एक साथ सीएम हाउस से निकले।

इस्तीफे से पहले हुई आखिरी कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि 2005 से अब तक उन्होंने राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया और आगे भी नई सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे। बैठक के बाद कई मंत्रियों ने उनके कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.