Media24Media.com: झोलाछाप और अपंजीकृत चिकित्सकों पर बरसे निजी चिकित्सा कल्याण संघ के अध्यक्ष

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

झोलाछाप और अपंजीकृत चिकित्सकों पर बरसे निजी चिकित्सा कल्याण संघ के अध्यक्ष

Document Thumbnail

 महासमुंद । ग्रामीण एवं शहरी निजी चिकित्सा कल्याण संघ की कार्यकारी बैठक आशीर्वाद निवास, लभरा खुर्द में आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष राजेंद्र सेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए सेन ने संगठन से बाहर रहकर प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कई व्यक्ति बिना किसी वैद्यकीय नियमों का पालन किए एवं बिना किसी अधिकृत संगठन के दिशा-निर्देशों को माने, बेधड़क दवाखाना एवं क्लिनिक का बोर्ड लगाकर चिकित्सा कार्य कर रहे हैं।

उनके द्वारा कई बार गलत एवं अवैज्ञानिक उपचार किए जाने से मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे पूरे चिकित्सा समुदाय की छवि धूमिल होती है और समाज में चिकित्सकों के प्रति विश्वास भी प्रभावित होता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.