Media24Media.com: निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त सीएम साय, अभिभावकों को दी राहत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त सीएम साय, अभिभावकों को दी राहत

Document Thumbnail

 रायपुर। नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही फीस को लेकर मनमानी के मामले सामने आने लगे हैं। कई निजी स्कूलों पर अभिभावकों से एडमिशन फीस के नाम पर जबरन वसूली और अत्यधिक शुल्क लेने के आरोप लग रहे हैं।


इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए निजी स्कूलों को सख्त हिदायत दी है। गुरुवार को मीडिया से चर्चा में उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में किसी भी निजी स्कूल की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अभिभावक निश्चिंत रहें, राज्य में निजी स्कूलों की मनमानी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी स्कूल के खिलाफ शिकायत मिलती है और नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम साय ने जोर देकर कहा कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ डालना स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.