Media24Media.com: आमने-सामने भिड़ीं कारें, कांकेर में 6 लोगों की मौके पर मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आमने-सामने भिड़ीं कारें, कांकेर में 6 लोगों की मौके पर मौत

Document Thumbnail

 कांकेर, 10 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास हुआ, जहां दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।




पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के अनुसार, रात करीब 11 बजे हुई इस दुर्घटना में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए कांकेर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घायलों के बयान के आधार पर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.