Media24Media.com: कांकेर में एनकाउंटर: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली एरिया कमांडर रूपी ढेर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांकेर में एनकाउंटर: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली एरिया कमांडर रूपी ढेर

Document Thumbnail

 रायपुर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटे बेटिया थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली एरिया कमांडर रूपी को मार गिराया गया। मुठभेड़ के बाद मौके से उसका शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में एरिया कमांडर रूपी मारी गई।

मौके से हथियार और नक्सली सामग्री बरामद

मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में रूपी का शव बरामद किया गया। उसके पास से आधुनिक हथियारों के साथ नक्सली सामग्री भी मिली है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

सरेंडर से किया था इंकार

बताया जा रहा है कि राज्य में नक्सलवाद खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 तक की समयसीमा तय की गई थी। इस दौरान बस्तर क्षेत्र में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की, लेकिन रूपी ने सरेंडर करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद से सुरक्षाबल उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

अभियान को मिली बड़ी कामयाबी

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि रूपी के मारे जाने से क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इससे नक्सल विरोधी अभियान को और मजबूती मिलने के साथ ही सुरक्षाबलों का मनोबल भी बढ़ा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.