Media24Media.com: ​बावनकेरा के लाल भरत यादव ने बढ़ाया मान, पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर पद पर हुआ चयन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

​बावनकेरा के लाल भरत यादव ने बढ़ाया मान, पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर पद पर हुआ चयन

Document Thumbnail

 पटेवा, ​महासमुंद । जिले के ग्राम पंचायत बावनकेरा के एक होनहार युवा ने अपनी मेहनत से सफलता का नया इतिहास रचा है। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े भरत यादव ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर चयनित

​कठिन परिश्रम से पाया मुकाम

पिता गजानंद यादव और माता गणेशिया बाई के सुपुत्र भरत यादव ने कम उम्र में ही अनुशासन और दृढ़ संकल्प को अपना हथियार बनाया। जानकारी के अनुसार, भरत अपने ग्राम पंचायत से पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर बनने वाले पहले युवा हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के अंचल में खुशी की लहर दौड़ गई है।


​ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

भरत यादव की प्रतिभा का लोहा शासन स्तर पर भी माना गया है। प्रशिक्षण के दौरान 'नक्सल समस्या एवं राज्य की प्रतिक्रिया' विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भरत को शहीद लव कुमार भगत ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सराहना की।

​ क्षेत्र के युवाओं के लिए बने प्रेरणा

भरत की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य ऊंचा हो और इरादे नेक, तो संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनती। गांव में उनके स्वागत और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि भरत यादव की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.