Media24Media.com: ​ महासमुंद पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 2 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

​ महासमुंद पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 2 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

Document Thumbnail

 

फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो से तस्करी कर रहे महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार

​ महासमुंद । नशीले पदार्थों के खिलाफ छेड़ी गई जंग में महासमुंद पुलिस को आज एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर घेराबंदी कर 281 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो लग्जरी कारों को भी जब्त किया है।


​ओडिशा से पुणे जा रही थी नशे की खेप

​पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से दो लग्जरी गाड़ियां अवैध मादक पदार्थ लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रही हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की गई।

​चेकिंग के दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही एक फॉर्च्यूनर (MH 12 WC 0090) और एक स्कॉर्पियो (MH 12 YH 0090) को रोका गया। संदेह होने पर जब वाहनों की तलाशी ली गई, तो सीटों के पीछे बोरियों में भरा हुआ भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह माल ओडिशा के फूलबनी जिले से लेकर पुणे (महाराष्ट्र) खपाने जा रहे थे।

​ महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

​पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र निवासी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
​प्रशांत शंकर गोले (38 वर्ष, सतारा)
​क्षितिज वीरसेन जाधव (21 वर्ष, सतारा)
​अक्षय नंदकुमार निगम (27 वर्ष, सतारा)
​अभिषेक डेविड जगले (26 वर्ष, सोलापुर)
​महेश काटकर (39 वर्ष, सतारा)
​ कुल 2.06 करोड़ की संपत्ति जब्त

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

​ मादक पदार्थ: 281.900 किलो ग्राम गांजा (कीमत ₹1,40,95,000)
​वाहन: एक फॉर्च्यूनर (कीमत ₹40 लाख) और एक स्कॉर्पियो (कीमत ₹25 लाख)
​ अन्य सामग्री: 4 नग मोबाइल फोन (कीमत ₹50 हजार)

​ कुल जुमला कीमती: ₹2,06,45,000

​सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस तस्करी के 'बैकवर्ड' और 'फॉरवर्ड' लिंकेज की जांच कर रही है ताकि मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.