Media24Media.com: #सब-इंस्पेक्टर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #सब-इंस्पेक्टर. Show all posts
Showing posts with label #सब-इंस्पेक्टर. Show all posts

​बावनकेरा के लाल भरत यादव ने बढ़ाया मान, पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर पद पर हुआ चयन

No comments Document Thumbnail

 पटेवा, ​महासमुंद । जिले के ग्राम पंचायत बावनकेरा के एक होनहार युवा ने अपनी मेहनत से सफलता का नया इतिहास रचा है। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े भरत यादव ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर चयनित

​कठिन परिश्रम से पाया मुकाम

पिता गजानंद यादव और माता गणेशिया बाई के सुपुत्र भरत यादव ने कम उम्र में ही अनुशासन और दृढ़ संकल्प को अपना हथियार बनाया। जानकारी के अनुसार, भरत अपने ग्राम पंचायत से पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर बनने वाले पहले युवा हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के अंचल में खुशी की लहर दौड़ गई है।


​ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

भरत यादव की प्रतिभा का लोहा शासन स्तर पर भी माना गया है। प्रशिक्षण के दौरान 'नक्सल समस्या एवं राज्य की प्रतिक्रिया' विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भरत को शहीद लव कुमार भगत ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सराहना की।

​ क्षेत्र के युवाओं के लिए बने प्रेरणा

भरत की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य ऊंचा हो और इरादे नेक, तो संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनती। गांव में उनके स्वागत और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि भरत यादव की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

महिला से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, FIR दर्ज

No comments Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर पर महिला से छेड़छाड़ और अशोभनीय व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, साथ ही उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की गई है।


जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने कटघोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया ने उसके साथ छेड़छाड़ की और अभद्र व्यवहार किया। शिकायत मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्राथमिक जांच के निर्देश दिए।

प्राथमिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे हैं। वहीं, महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.