Media24Media.com: आकाशीय बिजली का कहर: 15 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आकाशीय बिजली का कहर: 15 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

Document Thumbnail

 अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकना कला में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतका की पहचान सन्मतिया (15 वर्ष), पिता मतन राम, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सन्मतिया गांव के खेत के पास भैंस चरा रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना, आंधी-तूफान के बीच बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लुण्ड्रा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बाद अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आंधी-तूफान ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं जान-माल के लिए खतरा भी पैदा कर दिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

लुण्ड्रा पुलिस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.