Media24Media.com: वैश्विक हालात पर अलर्ट: CM साय ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वैश्विक हालात पर अलर्ट: CM साय ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्त रायपुर, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।


यह बैठक वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना रहा।

बैठक में रसोई गैस (एलपीजी), पेट्रोल, डीजल एवं उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग एवं संभावनाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री साय ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की जमाखोरी, कालाबाजारी या कृत्रिम संकट उत्पन्न करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में खाद्य, उद्योग, कृषि, खनिज, परिवहन, ऊर्जा विभाग तथा तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर जानकारी लेते हुए आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.