Media24Media.com: बिहार में बड़ा सियासी बदलाव: नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव: नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान

Document Thumbnail

 पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों से चल रही अटकलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने खुद सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वे अब राज्यसभा जाने की इच्छा रखते हैं और नई सरकार को पूरा समर्थन देंगे।


नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में यह इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में वे इस बार राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से बिहार की जनता ने उन पर भरोसा और समर्थन बनाए रखा है, जिसके बल पर उन्होंने पूरी निष्ठा से राज्य की सेवा की है। जनता के इसी विश्वास की वजह से बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है।

सोशल मीडिया पोस्ट में जताया आभार

नीतीश कुमार ने लिखा कि जनता का समर्थन उनके लिए हमेशा प्रेरणा रहा है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी बिहार के लोगों से जुड़े रहेंगे और राज्य के विकास के लिए काम करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।

सीएम हाउस के बाहर समर्थकों की भीड़

नीतीश कुमार के फैसले की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। समर्थकों ने नारेबाजी की और इस दौरान पुलिस के साथ हल्की नोकझोंक की स्थिति भी देखने को मिली। बढ़ती भीड़ और राजनीतिक हलचल के बीच ही नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया।

बेटे निशांत को लेकर भी चर्चा तेज

नीतीश कुमार के दिल्ली की राजनीति में जाने की चर्चा के साथ ही उनके उत्तराधिकारी को लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके बेटे Nishant Kumar को बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका दी जा सकती है। हालांकि इस संबंध में पार्टी या नीतीश कुमार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.