Media24Media.com: महासमुंद में अवैध मुरूम खनन पर बड़ी कार्रवाई: 6 हाईवा और 2 जेसीबी जब्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में अवैध मुरूम खनन पर बड़ी कार्रवाई: 6 हाईवा और 2 जेसीबी जब्त

Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले के नंदगांव में अवैध मुरूम खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए बड़ी कार्रवाई कर दी। लंबे समय से चल रहे अवैध खनन से परेशान ग्रामीणों ने देर रात दबिश देकर खनन माफियाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया।


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में काफी समय से अवैध खनन जारी था, जिससे नाराज ग्रामीणों ने एकजुट होकर कार्रवाई की। मौके पर पहुंचकर उन्होंने चल रहे खनन कार्य को रुकवाया और वहां मौजूद वाहनों को रोक लिया। इसके बाद खनिज विभाग को सूचना दी गई।

6 हाईवा और 2 जेसीबी जब्त

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 हाईवा और 2 जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

सरपंच-पंचों पर मिलीभगत के आरोप

घटना के बाद ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और सरपंच व कुछ पंचों पर अवैध खनन में मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.