Media24Media.com: बच्चों की कहासुनी बनी बवाल: भिलाई में दो पक्ष भिड़े, लाठी-पत्थर चले; CSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बच्चों की कहासुनी बनी बवाल: भिलाई में दो पक्ष भिड़े, लाठी-पत्थर चले; CSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

Document Thumbnail

 भिलाई शहर के सोनकर मोहल्ले में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते बड़ों तक पहुंच गई और मामला मारपीट व पथराव में बदल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। रात के समय बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक बढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला किया गया।

पुलिस पर भी पथराव, CSP समेत 5 घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान छावनी CSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

लव अफेयर और पुरानी रंजिश का एंगल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद के पीछे पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक युवक युवती को लेकर फरार हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ और उसे जेल जाना पड़ा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था, जो अब हिंसक झड़प में बदल गया।

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। दुर्ग, भिलाई और छावनी के CSP सहित एडिशनल एसपी (शहर व ग्रामीण) देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। कई थाना प्रभारियों को भी बुलाया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर लगातार गश्त की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.