Media24Media.com: महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू का हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू का हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

Document Thumbnail

 गरियाबंद। वन मंडल के सड़क परसूली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोचईमुड़ा में मंगलवार सुबह एक भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार, पुराणिक राम यादव (45 वर्ष) महुआ फूल बीनने जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, चेहरे और दाहिने हाथ के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं।

साथियों के पहुंचने पर भागा भालू

घटना के दौरान पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास मौजूद साथी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक भालू जंगल की ओर भाग चुका था।

जिला अस्पताल से रायपुर रेफर

घायल को साथियों ने घर लाकर घटना की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले गए।

वन विभाग ने दी तात्कालिक सहायता

वन विभाग की टीम द्वारा पीड़ित के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.